khabar abhi tak

चचाई ताप विद्युत गृह के नाम अनोखा रिकॉर्डः 4 सौ दिन में 'सिंगल ब्रेक' नहीं


 मप्र के इतिहास में पहला अवसर, बिजली ग्रिड को मिली स्थिरता

जबलपुर। मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई की 210 मेगावॉट क्षमता की युनिट नंबर-5 ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस युनिट ने चार सौ दिन में बिना एक सिंगल ब्रेक लिए अपना काम जारी रखा है। मप्र के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है। यह यूनिट 1 अक्टूबर 2024 से निरंतर रूप से विद्युत उत्पादन कर रही है। यूनिट ने गत माह अक्टूबर की 4 तारीख को लगातार 365 दिन तक निर्बाध विद्युत उत्पादन करने का तमगा हासिल किया था। इस युनिट की बदौलत प्रदेश के विद्युत ग्रिड को स्थिरता मिली और घरेलू व औद्योगिक उपभोक्ताओं को सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हुई।

-समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण

मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक मनजीत सिंह ने कहा कि यह उपलब्ध‍ि अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई के यूनिट के ऑपरेशन व मेंटेनेंस अभ‍ियंताओं व कार्मिकों की लगन, मेहनत व समर्पण का सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि युनिट के इस प्रदर्शन से यह धारणा भी खंडित हुई कि मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी की ताप विद्युत यूनिट ऐसा शानदार प्रदर्शन कर ही नहीं सकती। ऊर्जा मंत्री मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अपर मुख्य सचिव ऊर्जा नीरज मंडलोई ने भी इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। 

-कमाल और भी हैं

इस 210 मेगावाट  यूनिट ने जिस समय 400 दिन सतत् विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया, तब इसने 98.26 फीसदी प्लांट उपलब्धता फेक्टर  व 94.58 प्रतिशत का शानदार प्लांट लोड फेक्टर
का कमाल भी कर दिखाया है। 



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak