khabar abhi tak

कोल्ड्रिफ कप सिरप कांड, ज्योति सोनी को फांसी दो के नारे लगे, एसआईटी ने न्यायालय में पेश किया, 3 दिन की रिमांड मिली

 छिंदवाड़ा। एमपी के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप कांड मामले में गिरफ्तार डाक्टर प्रवीण सोनी की पत्नी ज्योति को एसआईटी ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से एसआईटी को तीन दिन का रिमांड प्राप्त हो गया है। कोर्ट में ज्योति सोनी को ले जाते वक्त लोगों ने ज्योति को फांसी दो के नारे लगाए। 

                                      इस मामले में डॉक्टर प्रवीण सोनी की गिरफ्तारी के बाद से ही उनकी पत्नी ज्योति सोनी लगातार फरार चल रही थीं। एसआईटी की दबिश के बाद आखिरकार उन्होंने परासिया थाने में आत्मसमर्पण किया। हालांकि इस पर भी स्थिति स्पष्ट नहीं है। कोर्ट में ज्योति सोनी के वकील ने कहा कि उन्होंने परासिया थाने के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। वहीं एसआईटी ने दावा किया है कि ज्योति सोनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधिकारियों की माने तो ज्योति सोनी पर जहरीली सिरप की बिक्री, अवैध भंडारण व साक्ष्य मिटाने के गंभीर आरोप हैं।

26 से अधिक बच्चों की मौत-

प्रदेश में अब तक इस जहरीली सिरप से 26 से अधिक बच्चों की मौतें सामने आ चुकी हैं।जांच रिपोर्ट के अनुसार सिरप की 74 बोतलों में से 66 बोतलें अपना मेडिकल स्टोर और क्लीनिक से गायब पाई गईं। एसआईटी को संदेह है कि सबूत मिटाने के लिए यह स्टॉक जानबूझकर हटाया गया।

कोर्ट परिसरमें गूंजे फांसी दो के नारे-

आज जब ज्योति सोनी को न्यायालय में पेश किया गया तो परिसर के बाहर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। आक्रोशित लोगों ने ज्योति सोनी को फांसी दो के नारे लगाए। इससे पहले कंपनी के मालिक रंगनाथन को पेश किए जाने के दौरान भी इसी तरह के नारे लगे थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak