khabar abhi tak

धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस जबलपुर होकर चलेगी, रेलवे बोर्ड ने जारी किया आदेश

जबलपुर. धनबाद से कोयंबटूर के बीच एक और अमृत भारत ट्रेन पश्चिम मध्य रेलवे के सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी होकर चलेगी। रेलवे बोर्ड ने नई ट्रेन को मंजूरी दे दी है। धनबाद से प्रत्येक शनिवार और कोयंबटूर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

रेलवे बोर्ड के निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम ने इससे जुड़ा आदेश 10 अगस्त को जारी कर दिया है। ट्रेन के चलने की तिथि जल्द जारी होगी। ट्रेन का प्राइमरी मेंटेनेंस धनबाद में होगा।

इन स्टेशन पर ठहराव

गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग, कोडरमा, गया, अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी आन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मिरजापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, बैतुल, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियाल, पेडापल्ली, वारंगल, महबूबाबाद, खम्मम, विजयवाड़ा, ओगोल, नेल्लोर, गुडूर, रेणीगुंटा, तिरुत्तनी, काडपाडी, जोलारपेट्टई, सैलम, इरोड और तिरुप्पुर।

ये है टाइम टेबल

22363 धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस धनबाद से प्रत्येक शनिवार को चलेगी। धनबाद से शाम 4:10 पर खुल कर सोमवार की शाम 6:30 पर कोयंबटूर पहुंचेगी।

22364 कोयंबटूर-धनबाद अमृत भारत एक्सप्रेस कोयंबटूर से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। कोयंबटूर से सुबह 7:50 पर खुल कर गुरुवार दोपहर 1:00 बजे धनबाद आएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak