khabar abhi tak

धीरेन्द्र शास्त्री से मिलाने का कहकर महिला के साथ रेप, शिष्य बताकर 2.50 लाख रुपए हड़पे, वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

छतरपुर। एमपी के छतरपुर में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री से मुलाकात कराने का झांसा देकर महेन्द्र दुबे नामक युवक महिला के साथ रेप किया। यहां तक कि वीडियो बनाकर करीब 2.50 लाख रुपए भी हड़प लिए। पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

                             पुलिस थाना पहुंची महिला ने आरोप लगाया कि  बागेश्वर धाम शिष्य कॉलोनी निवासी महेंद्र दुबे ने स्वयं को धाम का शिष्य बताकर उसे धीरेंद्र शास्त्री से मिलवाने का भरोसा दिया। इस बहाने उसने महिला से ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से करीब ढाई लाख रुपए की वसूली की। यहां तक कि  महेंद्र ने शादी करने का वादा करते हुए अपने जाल में फंसाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महेन्द्र दुबे ने आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। फिर  इन्हीं वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल करता रहा और लगातार पैसे वसूलता रहा।

वीडियो डिलीट करने का झांसा देकर घर बुलाया और जेवर छीने-

पीडि़त महिला ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि महेंद्र दुबे ने उसे बड़े बगराजन क्षेत्र में बुलाया। वहां उसने वीडियो डिलीट करने की बात कही। जब वह वहां पहुंची तो महेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और मोबाइल फोन, गले की चेन और कान की बाली भी छीन ली।

दो अलग-अलग थानों में दर्ज कराई शिकायत-

घटना के बाद महिला ने सिटी कोतवाली थाना में मारपीट व धमकी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद सिविल लाइन थाना पहुंचकर उसने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग की की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि महिला की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और धमकी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी महेन्द्र दुबे की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak