देश के इस राज्य में बना एलियन का मंदिर, 10 फीट जमीन के नीचे स्थापित, रोजाना होती है पूजा

चेन्नई. क्या आपने कभी किसी धर्म या समुदाय के लोगों को एलियन को भगवान मान कर उसकी पूजा करते देखा है। अगर नहीं तो यह खबर हैरान कर देगी क्योंकि  तमिलनाडु में एक ऐसी भी जगह है जहां पर मंदिर में किसी देवी देवता की नहीं बल्कि एलियन की मूर्ती है और पुजारी एलियन को ही भगवान मान कर उसकी पूजा-अर्चना करते हैं।

सेलम जिले में स्थित इस मंदिर की स्थापना पिछले साल मल्लमपट्टी के रामगौंडनूर निवासी लोगनाथन ने करवाई थी। इस मंदिर का निर्माण कार्य दो साल पहले शुरु किया गया था और अभी भी यह कार्य चल रहा है। यह मंदिर भूमि में 11 फीट नीचे बना है और इसमें काले रंग की एलियन देवता की मूर्ती स्थापित है, जिसकी लोगनाथन रोज पूजा करते है। लोगनाथन का कहना है कि उन्हें सपने में एलियन देवता दिखे थे और उसी के बाद उन्होंने यह मंदिर बनाने का फैसला लिया। उनके अनुसार, यह देवता भक्तों और दुनिया को प्राकृतिक आपदाओं से बचा सकते हैं।

पुजारी का दावा- भगवान शंकर का बनाया पहला देवता एलियन

लोगनाथन का दावा है कि, एलियन दुनिया का पहना देवता है जिसे भगवान शंकर ने बनाया था। उसके पास बहुत अधिक शक्तियां है और वह दुनिया को हर तरह की आपदा से बचा सकता है। साथ ही लोगनाथन ने यह भी कहा कि उसने एलियंस से बात भी की है और उन्होंने उससे कहा है कि वह दुनिया को बचाएंगे। हालांकि लोगनाथन यह भी मानते है कि एलियंस की पूजा करने पर लोग उन्हें पागल समझते है, लेकिन कुछ समय बाद लोगों को उनकी बात पर भरोसा हो जाएगा।

गुरु के मार्गदर्शन में बनाया एलियन टेम्पल

एलियन देवता के अलावा इस मंदिर में विष्णु के वराह अवतार के दक्षिणी रूप, पंचमी वाराही के अलावा एक शिवलिंग भी स्थापित है। फिलहान शिवलिंग का निर्माण प्रक्रिया है जो पूरी होने के बाद उसे मंदिर के भूतल में स्थापित किया जाएगा। 10 वीं पास लोगनाथन पहले एक होटल चलाते थे और उसी दौरान उनकी मुलाकात सिद्ध भाग्य नामक एक शख्स से हुई जिसे उन्होंने बाद में अपना गुरु बना लिया। उन्हीं के मार्गदर्शन में लोगनाथन ने इस मंदिर का निर्माण किया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post