पेंशनर्स को बड़ी राहत: ट्रांसको 18 नवंबर से लगाएगा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविर, शक्ति भवन से होगा आगाज़

 


जबलपुर। भारत सरकार के डिजिटल इंडिया विजन के तहत मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) ने पेंशनर्स की सुविधा के लिए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट शिविरों का आयोजन करने का निर्णय लिया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के निर्देश पर यह शिविर 18 नवंबर से शुरू होंगे, जिनका उद्देश्य पेंशनर्स को डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट (जीवन प्रमाण) बनाने की प्रक्रिया से परिचित कराना और उन्हें सरल, तेज़ व पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराना है।एमपी ट्रांसको के मुख्य वित्तीय अधिकारी मुकुल मेहरोत्रा ने बताया कि शिविरों में लाइव डेमो के माध्यम से डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया समझाई जाएगी, ताकि पेंशनर्स स्वयं इस सुविधा का उपयोग कर सकें।

-चारों महानगरों में लगेगा शिविर

एमपी ट्रांसको द्वारा जबलपुर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में निम्नानुसार शिविर आयोजित किए जाएंगे

- 18 नवंबर – जबलपुर
शक्ति भवन, पेंशन/भविष्य निधि अनुभाग, ब्लॉक क्रमांक 02, भूतल

-20 नवंबर – भोपाल,प्रशासनिक भवन (ट्रांसको), बिजली नगर, गोविंदपुरा

- 21 नवंबर – इंदौर
प्रशासनिक भवन, 220 के.व्ही. सबस्टेशन, साउथ ज़ोन, खंडवा रोड

- 21 नवंबर – ग्वालियर
‘वेलफेयर सेंटर’, रोशनीघर कैंपस, अचलेश्वर मंदिर के पास, जयेन्द्र गंज।

शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेंगे। मुख्यालय जबलपुर से पेंशन एवं भविष्य निधि विभाग के विशेषज्ञ इसमें प्रशिक्षण और आवश्यक जानकारी प्रदान करेंगे।

-जबलपुर में पेंशन हेल्प डेस्क भी सक्रिय

पेंशनर्स की सुविधा के लिए एमपी ट्रांसको मुख्यालय जबलपुर में पेंशन हेल्प डेस्क संचालित है।
सहायता हेतु पेंशनर्स कार्यदिवस में इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं—0761-2702918

-शिविरों में उपलब्ध प्रमुख सुविधाएँ

  • मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण बनाना
  • जीवन प्रमाण को बैंक में प्रेषित करने का तरीका
  • पेंशन संबंधी शंकाओं का निराकरण
  • एनपीएस से संबंधित जानकारी
  • आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन


Post a Comment

Previous Post Next Post