khabar abhi tak

कटनी दंपती हत्याकांड का खुलासा : बेटे ने ही किया था कुल्हाड़ी से माता-पिता का मर्डर

कटनी. मध्य प्रदेश के कटनी  के निगहरा गांव में हुए दंपती हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है।  मृतक दंपती के बेटे ने ही अपने माता-पिता की कुल्हाड़ी से हत्या था की थी। घटना शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात घटित हुई थी

दरअसल, मृतक दंपती संत कुमार श्रीवास के खेत की रखवाली कर रहे थे। आरोपी बेटे ने लल्लू राम कुशवाहा और उनकी पत्नी प्रभा कुशवाहा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर बड़वारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच में सामने सामने आया कि अभिषेक कुशवाहा ने ही माता-पिता की हत्या की। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

रात में मां-पिता से मिलने आया था

जांच के दौरान, पुलिस ने खेत पर मौजूद मृतक दंपती की बेटी से पूछताछ की। बेटी रश्मि ने बताया कि रात के समय उसका भाई अभिषेक घर आया था। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने अभिषेक कुशवाहा को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की। दरअसल, रश्मि और अभिषेक मृतक लल्लू राम कुशवाहा की पहली पत्नी के बच्चे हैं। चार साल पहले उनकी पहली पत्नी ने दूसरी शादी कर ली थी।

पैसे को लेनदेन को लेकर था विवाद

पुलिस की कड़ी पूछताछ में अभिषेक ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि कुछ महीने पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था, जिसका इलाज उसके पिता ने कराया था। इलाज में काफी पैसे खर्च हुए थे। इसी पैसे के लेनदेन को लेकर अक्सर पिता से उसका विवाद होता रहता था। इसी पुरानी रंजिश के चलते उसने शुक्रवार रात को सो रहे अपने पिता और सौतेली मां प्रभा कुशवाहा पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने आरोपी अभिषेक कुशवाहा के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। हालांकि, इस हत्याकांड में शव परीक्षण को लेकर पुलिस की लापरवाही सामने आई है। दंपती का शव परीक्षण 36 घंटे बाद शुरू हुआ, जिससे दुर्गंध फैल गई और स्थिति काफी खराब हो गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak