khabar abhi tak

आमने-सामने से हुई भिड़ंत में मोटर साइकलों के परखच्चे उड़े, दो युवक की मौत, तीन गंभीर, दीवाली की रात हादसा

 

छिंदवाड़ा। शहर की देव इंटरनेशनल होटल के सामने देर रात मोटर साइकलों में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों मोटर साइकलों के परखच्चे उड़ गए, वहीं हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीन के शरीर पर गंभीर चोटें आई है, जिन्हे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां पर तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है।                                                                                                                                                            
                                       पुलिस अधिकारियों के अनुसार दीवाली की देर रात देव इंटरनेशनल होटल के सामने तेज गति से आई दो मोटर साइकलों में आमने सामने से भीषण भिड़ंत हो गई। जिसमें सवार पांच युवक टकराकर उछल गए, जिन्हे देख आसपास के लोगों में चीख पुकार मच गई। मौके  पर मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर देते हुए घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्अरों ने केतन पिता मुकेश यादव उम्र 18 वर्ष निवासी ढीमरा ढ़ाना देहात थाना व रेहान पिता यूनुस खान निवासी इंदिरा नगर को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। घायलों में भी एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम न कराने की जिद की गई, जिससे तनावपूर्ण स्थिति निर्मित हो गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश दी गई, जिसके बाद परिजन शांत हुए। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak