khabar abhi tak

ट्रांसको के नए सब-स्टेशन पहुंचे ऊर्जा मंत्री,ली ट्रिपिंग व लोड की जानकारी

 


जबलपुर। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दीपावली की रात्रि में इसी वर्ष प्रारंभ हुए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी  (एमपी ट्रांसको) के 132 केव्ही जीआईएस सब-स्टेशन फूलबाग का औचक दौरा किया। इस दौरान  मंत्री श्री तोमर ने  प्रदेश के चौथे जीआईएस सब-स्टेशन से संचालित 33 केव्ही फीडरों की ट्रिपिंग स्थिति एवं उन पर लोड की जानकारी प्राप्त की। साथ ही अधिकारियों से प्रदेश में  विद्युत आपूर्ति की स्थिति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि दीपावली पर्व के दौरान  पूरे प्रदेश मे निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। ऊर्जा मंत्री  श्री तोमर ने प्रदेशभर में 24×7 विद्युत आपूर्ति बनाए रखने में संलग्न विद्युत कंपनियों के सभी कार्मिकों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं तथा उनकी सेवा भावना और कार्यनिष्ठा की सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak