khabar abhi tak

धान कटाई में लगे श्रमिकों पर मधुक्खियों के झुंड ने किया हमला, मची चीख पुकार, भगदड़, तीन की हालत गंभीर

 

कटनी। कटनी के रीठी स्थित मुंहास गांव में आज उस वक्त चीख पुकार व भगदड़ मच गई। जब धान कटाई में जुटे श्रमिकों पर मधुक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में तीन श्रमिकों के शरीर पर गंभीर चोटें आई है। जिन्हे रीठी स्थित स्वास्थ्य केन्द्र में भरती कराया गया है।                                                                                             
                                     बताया गया है कि मुंहास गांव में एक खेत में श्रमिकों द्वारा धान की कटाई की जा रही थी। इस दौरान आग का धुआं किया गया, जिससे पेड़ पर लगे छत्ते पर बैठी मधुमक्खियां भड़क गई और श्रमिकों पर हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से श्रमिकों में चीख पुकार व भगदड़ मच गई। हमले में संगीता पटेल उम्र 23 साल, नरेंद्र लोधी 24 साल व दीनदयाल लोधी 54 साल घायल हो गए। आसपास खेत में काम कर रहे ग्रामीणों ने तीनों घायलों को मधुमक्खियों से बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने बताया कि मरीजों को बड़ी संख्या में मधुमक्खियों के डंक लगे हैं। उनका प्राथमिक उपचार और इलाज शुरू कर दिया गया है, उनकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak