khabar abhi tak

चार दिन से लापता युवक का शव अस्पताल में मिला, आक्रोशित परिजनों ने चौराहा पर लाश रखकर किया प्रदर्शन, दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

 

दमोह। एमपी के दमोह में चार दिन से लापता युवक शुभम विश्वकर्मा की लाश आज जिला अस्पताल के शव गृह में मिलने से सनसनी फैल गई। आक्रोशित परिजनों ने आज सुबह अस्पताल चौराहा पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस व अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही तथा मृतक के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।                               
                                       पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुभम पिता हल्के भाई विश्वकर्मा उम्र 23 वर्ष घर से 9 अक्टॅूबर को सुबह दस बजे के लगभग मोटर साइकल सुधरवाने के लिए निकला। कुछ देर बाद शुभम के दोस्त ने फोन करके परिजनों को बताया कि शुभम शराब पीने के बाद बेहोश हो गया है। पिता ने वहीं रुकने के लिए कहा और मारुताल के पास पहुंचे तो शुभम नहीं मिला। उसी नंबर पर दोबारा फोन करने पर बताया गया कि वे लोग निकल गए हैं। शुभम घर नहीं लौटा तो परिजन घबरा गए, 10 अक्टूबर को देर शाम को थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद परिजन तलाश करते रहे, बीते दिन फिर परिजनों ने एसपी से शिकायत की, जिसपर पता चला कि शुभम का शव चार दिन से जिला अस्पताल के शव गृह में रखा है। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन व पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाए है। उन्होने उन्होंने शुभम के दोस्त नितिन लोधी, समीर राय, रवींद्र ठाकुर व सौरभ पर षड्यंत्र रचकर हत्या करने का आरोप भी लगाया है।  पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीती देर रात एक शव जिला अस्पताल में होने की खबर मिली। जिसकी पुष्टि होने पर परिजनों को सूचना दी गई। अधिकारियों ने यह भी कहा कि अस्पताल के डॉक्टर द्वारा पुलिस को सूचना न देने के कारण परिजनों तक खबर पहुंचने में देरी हुई। परिजनों की मांग है कि लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई हो और पोस्टमॉर्टम के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल बनाया जाए। पुलिस परिवार के लोगों से बातचीत कर रही है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak