khabar abhi tak

बॉलीवुड: संगीता बिजलानी को चाहिए बंदूक का लायसेंस, किससे लग रहा है डर

 


मुंबई। अपने जमाने की मशहूर अदाकारा संगीता बिजलानी इन दिनों डरी हुई हैं और इसलिए उन्हें बंदूक चाहिए,जिसके लायसेंस के लिए उन्होंने आवेदन दे दिया है। बिजलानी के डर की वजह है उनके पुणे स्थित अपने फार्महाउस में हुई चोरी। ये घटना तीन महीने पहले की है,लेकिन उन्होंने अब कहा है कि वे अब भी सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं। संगीता ने हाल ही में पुणे ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल से मुलाकात कर अपने फार्म हाउस में हुई चोरी की जांच की स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पर्सनल सेफ्टी की चिंता का हवाला देते हुए बंदूक लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया है। एक्ट्रेस ने इस घटना को बेहद परेशान करने वाला बताया। उन्होंने कहा, पिछले 20 सालों से वहां रह रही हूं। पावना मेरे लिए एक घर रहा है और मेरे फार्म हाउस में चोरी की डरावने घटना को साढ़े तीन महीने हो गए हैं, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। यह बहुत डरावना था। शुक्र है कि मैं वहां नहीं थी। घर के अंदर दीवार पर अश्लील बातें और ग्रैफिटी बनी हुई थी। बता दें कि जुलाई में एक्ट्रेस के पावना डैम स्थित प्रॉपर्टी में अज्ञात लोगों ने घुसकर फ्रिज, टीवी सेट और फर्नीचर जैसी घरेलू वस्तुओं को तोड़ दिया और दीवारों पर अश्लील चित्र बना दिए थे। पुलिस के अनुसार, उन लोगों ने 50 हजार रुपए नगद और 7 हजार रुपए की कीमत की एक टीवी भी ले गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak