khabar abhi tak

पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद रिजवान बगावत पर उतरे, लिया ये बड़ा फैसला, सेंट्रल कांट्रेक्ट में भी नहीं किया साइन

लाहौर. पाकिस्तान क्रिकेट में नया बवाल पैदा हो गया है. इस बवाल के पीछे की वजह मोहम्मद रिजवान की बगावत है. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज ने पीसीबी के खिलाफ जाकर बड़ा फैसला लिया है. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर ही साइन करने से इनकार कर दिया है. पाकिस्तान के कुल 30 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किए गए हैं. लेकिन, उस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन अभी तक सिर्फ 29 खिलाडिय़ों के ही हुए हैं. रिजवान अकेले हैं, जिन्होंने अभी तक करार को साइन नहीं किया है.

इसलिए बगावत पर उतरे

अब सवाल है कि मोहम्मद रिजवान के इस फैसले की वजह क्या है? उन्होंने पीसीबी के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से इनकार क्यों किया? रिजवान के इस बगावती तेवर के पीछे की वजह पाकिस्तान की टी20 टीम से उनका ड्रॉप होना बताया जा रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहम्मद रिजवान ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से खुद को टी20 टीम से निकाले जाने पर सवाल पूछा है.

पाकिस्तान की लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम से निकाले जाने पर तो आपत्ति है ही, उसके अलावा उन्होंने आगे के लिए कुछ अतिरिक्त डिमांड भी की है. हालांकि, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से पहले रिजवान ने पीसीबी के सामने वो क्या डिमांड रखे हैं, उस बारे में खुलासा नहीं हो सका है.

वनडे कप्तानी से भी था हटाया

मोहम्मद रिजवान को पिछले दिनों पाकिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से भी अचानक हटा दिया गया था. पीसीबी ने वो फैसला भी बिना वजह बताए लिया था. वो भी तब जब वनडे कप्तान के तौर पर रिजवान का रिकॉर्ड शानदार था. उन्होंने अपनी कप्तानी में पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका जैसी जगहों पर सीरीज जिताई थी. पीसीबी  ने मोहम्मद रिजवान को हटाकर शाहीन शाह अफरीदी को कप्तान बनाया था.

पीसीबी के खिलाफ रिजवान का एक्शन

अब जब साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाक टीम का ऐलान हुआ तो पीसीबी ने मोहम्मद रिजवान को उससे भी बिना कुछ बताए बाहर कर दिया. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की इन्हीं मनमौजी हरकतों से तंग आकर विकेटकीपर बल्लेबाज को बगावत करने पर मजबूर होना पड़ा. और, जिसके एवज में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से पहले रिजवान ने पीसीबी से खुद को टी20 टीम से बाहर करने पर सफाई मांगी है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak