khabar abhi tak

प्रदेश में बारिश अलर्ट...जबलपुर, भोपाल और इंदौर में हो सकती है झमाझम


13 जिलों पर बन रहा चक्रवाती परिसंचरण

जबलपुर। प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण की वजह से 13 जिलों में झमाझम बारिश के आसार बन रहे हैं। इनमें जबलपुर, भोपाल और इंदौर में तेज बारिश हो सकती है। यह बारिश चार दिनों तक होने की संभावना व्यक्त की गई है। गत रात हुई बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे ठंड का असर बढ़ने लगा है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदल गया है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आने की वजह से चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में चार दिनों तक बारिश की संभावना बन रही है।

भारतीय मौसम विभाग ने भोपाल, इंदौर और जबलपुर संभाग सहित हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और सिवनी जिलों के लिए हल्की से मध्यम वर्षा का अलर्ट जारी किया है। बारिश के असर से राज्य के कई हिस्सों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रविवार और सोमवार की रात को कई शहरों में पारा तेजी से नीचे लुढ़का। छतरपुर के नौगांव में न्यूनतम तापमान 16ण्3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो राज्य में सबसे कम रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak