khabar abhi tak

दिवाली की रात 3 बजे से चली नगर निगम की झाड़ू, देखें वीडियो



जबलपुर।
दिवाली की रात 3 बजे के बाद पहली बार शहर की सड़कों पर नगर निगम की झाड़ू चली। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के साथ निगम के अन्य अधिकारी तीन घंटे तक मैदान में डटे रहे। सफाई कार्य के बाद कलेक्टर और निगमायुक्त ने सफाई सैनिकों को मिठाइयां बांटी।

शहर को स्वच्छ बनाने 2 हजार से अधिक सफाई सैनिकों ने मोर्चा संभाला और देखते ही देखते मात्र 3 घंटे में सफाई का काम पूरा कर एक इतिहास बना दिया। टीम के साथ सिविक सेन्टर चौपाटी, भारत माता चौक, करमचंद चौक, सिविक सेन्टर प्रेस काम्पलेक्स, मालवीय चौक, तीन पत्ती चौक, होते हुए बड़े फुहारा, छोटा फुहारा, दमोहनाका, रानीताल, यादव कॉलोनी, विजय नगर, अधारताल, गढ़ा आदि क्षेत्रों का सघन रूप से निरीक्षण किया। 


इस दौरान अपर आयुक्त वित्त प्रशांत गोटिया, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, कार्यालय अधीक्षक दिलीप दुबे, सहायक यंत्री देवेन्द्र चौहान, सहायक नोडल अधिकारी अभिनव मिश्रा, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, धर्मेन्द्र राज, पोलाराव, अर्जुन यादव के साथ 16 संभागों के मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, स्वच्छता निरीक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak