khabar abhi tak

एमपी : दमोह में ट्रैक्टर ट्रॉली नदी में पलटी, दो युवक फंसे, बचाने गए तीसरे युवक की डूबने से मौत

 
दमोह.
मध्य प्रदेश के दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र के चील घाट में बुधवार 1 अक्टूर की देर रात मजदूरों को छोड़कर वापस आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली ब्यारमा नदी के बहाव में फंस गई और पलट गई। उसमें सवार दो लोगों ने ट्रैक्टर पर चढ़कर पूरी रात काटी, वहीं एक युवक जब उन्हें बचाने पहुंचा तो पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। आज गुरुवार 2 अक्टूबर की सुबह एसडीआरएफ की बचाव टीम ने दोनों लोगों को रेस्क्यू कर उनकी जान बचाई। वहीं, इस घटना में मृत हुए युवक का दमोह में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है।

जानकारी के अनुसार कुंवरपुर गांव में ओंकार पटेल के यहां मजदूरी करने गए लोगों को जानकी आदिवासी निवासी मडियादो और उदयपुर निवासी विनोद बुधवार रात ट्रैक्टर ट्राली से छोडऩे चीलघाट टपरिया गए थे। वहां से लौटते समय कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज बारिश हो रही थी। नदी पार करते समय अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और ट्रैक्टर ट्राली नदी में डूब गई। चालक और क्लीनर दोनों ट्रैक्टर पर चढ़ गए। देखते ही देखते नदी का बहाव इतना तेज हुआ कि ट्राली पलट गई। दोनों ने जान बचाने के लिए चिल्लाना शुरू किया। तब उनकी आवाज सुनकर स्थानीय निवासी गुड्डू उफऱ् राकेश यादव 35 नदी के पास पहुंचा और दोनों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में डूब गया।

कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे भी मौके पर पहुंचे और पानी में डूबे गुड्डू को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सुबह एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और नदी में नाव ले जाकर दोनों युवकों को बाहर निकालकर उनकी जान बचाई।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak