पुलिस अधिकारियों के अनुसार श्रीराम विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष गढ़ाकोटा के बकोली चौराहे पर कियोस्क सेंटर का संचालन करता है। आज दोपहर के वक्त श्रीराम कियोस्क सेंटर पर बैठा था। इस दौरान मोटर साइकल सवार दो नकाबपोश बदमाश आए और उन्होंने फायर कर दिया। गोली के छर्रे श्रीराम के सीने पर लगते ही श्रीराम दुकान के अंदर गिर गए। वहीं गोली चलने की आवाज सुन आसपास के क्षेत्र में अफरा.तफरी मच गई। लोग समझ पाते इससे पहले बाइक सवार बदमाश मौके से भाग निकले। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही गढ़ाकोटा पुलिस मौके पर पहुंची। घायल श्रीराम को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला अस्पताल रेफर किया है। मामले में गढ़ाकोटा पुलिस प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी की गई है। पुलिस को पूछताछ में घायल श्रीराम विश्वकर्ता ने बताया कि मुड़रिया व बहेरिया में हमारे परिवार का आपसी जमीनी विवाद चल रहा है। जिसके चलते वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस टीमें वारदातस्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि जमीनी विवाद में फायर किया गया है। गोली चलाने वाले की पहचान मलखान गौंड के रूप में हुई है। जिसे पकडऩे पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।