khabar abhi tak

8 हजार से अधिक बच्चों ने निबंध लिखकर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा


जबलपुर।
साहित्यिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्था मित्र संघ द्वारा जिला स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम जबलपुर के प्रमुख सहयोग से तथा मेगामाइंड के साथ किया गया। 2019 में प्रारंभ इस प्रतियोगिता के आयोजन का यह छठवां वर्ष है। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 8300 बच्चों ने निबंध लिखकर पिछले वर्ष आयोजित हुई प्रतियोगिता का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले वर्ष प्रतियोगिता में 7300 बच्चों ने निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया था। इस बार प्रतियोगियों की संख्या एक हजार बढ़ गई। कक्षा छठवीं से आठवीं तक  के प्रतियोगियों ने नगर विकास में नगर निगम की भूमिका योगदान तथा कक्षा नवमी से कक्षा 12वीं तक के प्रतियोगियों के लिए ऑपरेशन सिंदूर का भारत के लिए महत्व विषय पर निबंध लिखे। इस प्रतियोगिता में 116 स्कूल के बच्चों ने अपने-अपने स्कूलों में ही निबंध लिखें। यह प्रतियोगिता 23 जुलाई से प्रारंभ हुई जिसका आज समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में दोनों समूह में विजेताओं को 11 हजार प्रथम विजेता को, 5100 द्वितीय विजेता को तथा 3100 तृतीय विजेता को  दिए जाएंगे। नगद राशि के इन इनामों के साथ   आयोजकों द्वारा विजेताओं को साइकिल, स्कूल बैग, मेडल, ट्रॉफी,गिफ्ट हेमपर तथा प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

15 अक्टूबर को पुरस्कार वितरण : निबंध प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण इस बार एमएलबी स्कूल के मैदान में 15 अक्टूबर को सायं 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 8000 से अधिक प्रतियोगियों को एक साथ पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak