khabar abhi tak

तांत्रिक ने झाड़-फूंक के बहाने किया युवती के साथ रेप, बीमारी ठीक करने का दावा करता था

रीवा। एमपी की रीवा स्थित बिछिया में एक तांत्रिक ने झाडफ़ंू क के बहाने युवती को बीमारी ठीक होने का दावा किया। युवती जब तांत्रिक के घर पहुंची तो उसके साथ रेप किया गया। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर तांत्रिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। 

                                             बताया गया है कि बिछिया क्षेत्र में रहने वाली युवती पेट दर्द से परेशान रही। उसने इलाज कराया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला, इस बीच उसे पता चला कि तांत्रिक राम बहादुर सिंह बीमारी का इलाज कर देते है। जिसपर युवती तांत्रिक के घर पहुंच गई। जहां पर तांत्रिक राम बहादुर सिंह ने झाडफ़ूंक के बहाने उसके साथ रेप कर दिया। युवती ने तांत्रिक द्वारा किए गए दुष्कर्म की शिकायत थाना में की। जिसपर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी तांत्रिक राम बहादुर सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak