khabar abhi tak

पत्नी से प्रताडि़त होकर पति ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा, पत्नी के कारण मर रहा है, उसे आजीवन कारावास हो..!

 

रीवा। एमपी के रीवा स्थित डाढ़ी चोरहटा में रहने वाले युवक ने पत्नी व ससुराल वालों की प्रताडऩा से जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को जांच के दौरान मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराया है।                                                                                                                                                   
                                          पुलिस अधिकारियों के अनुसार ग्राम डाढ़ी थाना चोरहटा में रहने वाले अरुण द्विवेदी के अपनी पत्नी अर्चना के साथ विवाद चल रहा था। विवाद के कारण अरुण मानसिक तनाव में रहता था। अरुण ने पिछले दिन जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने अरुण को भर्ती कर इलाज शुरु कर दिया। इस बीच अरुण की उपचार के दौरान मौत हो गई। अरुण द्विवेदी की मौत की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी पहुंच गए, जिन्हे घटनास्थल की जांच के दौरान अनुण द्वारा लिखा गया एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी अर्चना द्विवेदी को जिम्मेदार ठहराया है। युवक ने लिखा है मेरी मौत का कारण मेरी पत्नी अर्चना द्विवेदी है। इसे आजीवन कारावास की सजा दी जाए। मृतक ने सुसाइड नोट में यह भी लिखा कि वह प्रयागराज से घर लौटा है और खुदकुशी कर रहा है। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट व परिजनों के बयानों के आधार पर जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak