khabar abhi tak

टीम हेमंत में जबलपुर से सिर्फ एक नाम,निराश हुए नए दावेदार

 

भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान,अखिलेश जैन पुनः बने कोषाध्यक्ष

जबलपुर। एमपी बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की टीम का ऐलान हो गया है। गुरुवार को भाजपा केंद्रीय मुख्यालय से सूची जारी की गई है। प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा पद संभालने के करीब साढ़े 3 माह में उनकी टीम की घोषणा की गई है। वे इसी साल 2 जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष बने थे। अपनी टीम बनाने हेमंत खंडेलवाल तभी से जुट गए थे। उन्होंने पार्टी के पुराने नेताओंए कार्यकर्ताओं से भी लगातार मुलाकातें की। जमीनी नेताओं से मिले इनपुट के आधार पर बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और सीएम डॉ मोहन यादव के साथ महीनों की मशक्कत के बाद प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपनी कार्यकारिणी के नाम तय किए। इसे केंद्रीय नेतृत्व को भेजा गया था जिसे अब मंजूर कर लिया गया है। कार्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष और 4 महामंत्री बनाए गए हैं।


-सपने,जो चकनाचूर हो गये

जबलपुर भाजपा संगठन के कई चेहरे ऐसे थे,जो प्रदेश कार्यकारिणी मंे अपना स्थान पक्का समझ रहे थे,क्योंकि प्रदेशाध्यक्ष श्री खंडेलवाल ने खुले मंच से कहा था कि प्रदेश कार्यकारिणी मंे एक व्यक्तिएएक पद का फॉर्मूला अपनाया जाएगा कुछ हद तक इस लिस्ट में इसका पालन भी होता हुआ दिखाई दे रहा है। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा की टीम में जबलपुर के सांसद आशीष दुबे को प्रदेश मंत्री बनाया गया था,लेकिन लेकिन ताजा सूची में उन्हें कार्यकारिणी मंे स्थान नहीं दिया गया है।  अखिलेश जैन को कोषाध्यक्ष की कमान फिर से सौंपी गयी है। वे इस जिम्मेदारी को सालों से निभा रहे हैं।  राज्य सभा सांसद सुमित्रा बाल्मीकि को भी नई कार्यकारिणी मंे जगह नहीं दी गयी है,जबकि पिछली कार्यकारिणी में वे प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर विराजमान थीं। हालाकि, नए दावेदारों ने भोपाल से लेकर दिल्ली तक कई दरबारों की खाक छानी,लेकिन आखिरकार उन्हें नाकामी ही हाथ लगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak