khabar abhi tak

मधुमक्खी के हमले से बचने तालाब में कूदे, पिता-पुत्र की मौत, 4 घंटे बाद निकला शव, 5 घायल

 
जगदलपुर.
छत्तीसगढ़ के बस्तर में तालाब में डूबने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। बताया जा रहा है 23 अक्टूबर की सुबह छिंदगांव में ग्रामीण खेत में काम कर रहे थे। तभी मधुमक्खियों के झूंड ने हमला किया जिससे सब इधर-उधर भागे। पिता-पुत्र डबरी में कूदे और डूब गए।

यह पूरा घटनाक्रम करपावंड थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद दोनों को बाहर निकालने में 3 से 4 घंटे का वक्त लग गया तब तक दोनों की सांस थम चुकी थी। वहीं, मधुमक्खी के डंक मारने से 4-5 ग्रामीण घायल हुए है।

जान बचाने के लिए भागे थे दोनों

पुलिस के मुताबिक, छिंदगांव के रहने वाले भुवनेश्वर पटेल (60) अपने बेटे विनोद पटेल (32) समेत गांव के अन्य ग्रामीणों के साथ गांव में ही खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच अचानक मधु मक्खियों के झुंड ने इनपर हमला कर दिया। सभी ग्रामीण जान बचाने के लिए यहां-वहां भागे। वहीं जान बचाने के लिए भुवनेश्वर अपने बेटे विनोद के साथ डबरी में कूद गए। जिसके बाद दोनों बाहर ही नहीं निकले। इस मामले की जानकारी जब गांव के अन्य ग्रामीण और परिजनों को मिली तो वे भी मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी खबर की। जिसके बाद ढूंढने के लिए कुछ लोग पानी में उतरे।

शव निकालने 4 घंटे का वक्त लगा

करीब 3 से 4 घंटे के बाद उनके शव को पानी से बाहर निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल लाया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करपावंड पुलिस के मुताबिक, मधु मक्खियों के हमले से करीब 4 से 5 ग्रामीण घायल भी हुए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak