khabar abhi tak

किंग खान शाहरूख, टॉम क्रूज को पछाड़ बने दुनिया के सबसे अमीर एक्टर

मुंबई. फिल्म इंडस्ट्री में 33 साल बिताने के बाद शाहरुख खान अरबपति बन गए हैं। सुपरस्टार की कुल संपत्ति अब 1.4 बिलियन डॉलर (12490 करोड़ रुपये) है। ये आंकड़ा 1 अक्तूबर को हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 ने जारी किया है। पहले शाहरुख खान भारत के सबसे अमीर अभिनेता के रूप में जाने जाते थे। अब इस लिस्ट के सामने आने के बाद वो दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं।

इन हस्तियों को छोड़ा पीछे

हुरुन इंडिया की रिच लिस्ट के मुताबिक बॉलीवुड के बादशाह, शाहरुख खान, 12,490 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ पहली बार अरबपति क्लब में शामिल हुए हैं। शाहरुख अब कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियों से भी ज्यादा अमीर हैं। नेटवर्थ के मामले में उन्होंने टेलर स्विफ्ट (1.3 बिलियन डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.2 बिलियन डॉलर), जेरी सीनफेल्ड (1.2 बिलियन डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 बिलियन डॉलर) को पीछे छोड़ दिया है।

लिस्ट में इन भारतीय अभिनेताओं का नाम

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में भारत के कई कलाकार शामिल हैं। इस लिस्ट के हिसाब से बॉलीवुड के 5 सबसे अमीर कलाकारों में शाहरुख खान पहले नंबर पर हैं। लिस्ट में दूसरे नंबर पर रानी मुखर्जी हैं। तीसरे नंबर पर ऋतिक रोशन हैं। चौथे नंबर पर फिल्म मेकर करण जौहर हैं। पांचवें नंबर पर अमिताभ बच्चन का नाम आता है।

दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं में शामिल शाहरुख 

हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2024 में शाहरुख खान की नेटवर्थ 7300 करोड़ रुपए बताई गई थी। अब 2025 की लिस्ट के मुताबिक उनकी नेटवर्थ में 5190 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब शाहरुख खान की कुल जायदाद 12490 करोड़ रुपए हो गई है। अब वह दुनिया के सबसे अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak