भारत-वेस्ट इंडीज टेस्ट सीरिज 2 अक्टूबर से, 4 ऑलराउंडर उतार सकती है टीम इंडिया

 
नई दिल्ली.
भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज गुरूवनार 2 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है. ऑस्ट्रेलिया के सफेद गेंद के दौरे से पहले लाल गेंद के क्रिकेट में संक्षिप्त वापसी एक चुनौती होगी, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप फाइनल से सिफऱ् तीन दिन बाद भारत बनाम वेस्टइंडीज़ पहला टेस्ट खेलेगी. 

शुभमन गिल कप्तान के रूप में वापसी करेंगे, लेकिन भारत अहमदाबाद में जसप्रीत बुमराह को लेकर सतर्क रहेगा. बुमराह ने एशिया कप फाइनल खेला था और वह 96 घंटों के भीतर फिर से मैदान पर उतर सकते हैं. वेस्टइंडीज़ टेस्ट क्रिकेट में एक कमज़ोर प्रतिद्वंद्वी है, इसलिए टीम इंडिया मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा या नीतीश कुमार रेड्डी को चुन सकती है. यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ओपनिंग करेंगे, साई सुदर्शन नंबर 3 पर होंगे शुभमन गिल और देवदत्त पडिक्कल नंबर 4 और 5 पर होंगे, इसके बाद ध्रुव जुरेल भारत बनाम वेस्टइंडीज पहले टेस्ट में नंबर 6 पर होंगे.

टीम प्रबंधन इस संबंध में बुमराह पर आखिरी समय में फैसला ले सकता है, क्योंकि उन्हें रिकवरी के लिए समय चाहिए. भारत बनाम वेस्टइंडीज़ टेस्ट सीरीज़ के तुरंत बाद ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने वाला है, इसलिए टीम इंडिया बुमराह को आराम देकर रोटेट करना चाहेगी.

संभावित प्लेइंग इलेवन

यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जड़ेजा,वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह.

Post a Comment

Previous Post Next Post