khabar abhi tak

मेडिकल स्टोर कर्मचारी का प्राइवेट पार्ट काटा, मरा समझकर झाडिय़ों में फेंका, चाकू से किए कई वार, जबलपुर मेडिकल कालेज रेफर..!

 

नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के गाडरवारा स्थित एनटीपीसी रोड सुदरास पुल के समीप तीन-चार बदमाशों ने मेडिकल स्टोर कर्मचारी के साथ मारपीट करते हुए चाकू हमला किया और प्राइवेट पार्ट काट दिया। युवक को मृत हालत में देख युवक को झाडिय़ों में फेंक दिया। 

                                  खबर है कि पीडि़त युवक रात दस बजे के लगभग मेडिकल शॉप बंद करके अपने घर जाने के लिए निकला। जब वह एनटीपीसी रोड सुदरास पुल से आगे बढ़ रहा था इस दौरान बाइक और फोर व्हीलर से आए बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया। सभी बदमाशों ने उसकी बेरहमी से पिटाई की। चाकू से उसके पेट और शरीर के कई हिस्सों में वार किए। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया। हमलावरों ने युवक को मृत समझकर झाडिय़ों में फेंक दिया। होश में आने पर पीडि़त ने किसी तरह अपने घरवालों को सूचना दी। परिजन उसे उठाकर गाडरवाड़ा सिविल अस्पताल ले गए। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जबलपुर मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

परिजन ने विरोध प्रदर्शन किया-

इस घटना के बाद आज पीडि़त के परिजन व समाज ने गाडरवाड़ा में प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। गाडरवाड़ा एसडीओपी रत्नेश मिश्रा का कहा था कि आरोपियों को पकडऩे के लिए तीन थानों की एक विशेष पुलिस टीम बनाई गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak