युवती पर चाकुओं से हमला कर कुएं में कूदा युवक, बाहर निकाला तो जहर पी लिया, दोनों की हालत गंभीर, नागपुर रेफर
byKhabarAbhiTak-
0
पांढुर्णा। पार्ढुना के कुकड़ीखापा गांव में आज सुबह दस बजे के लगभग विपुल तागड़े नामक सिरफिरे युवक ने घर में घुसकर युवती कोमल नारनवरे पर चाकू से हमला कर दिया। 10 से ज्यादा वार किए। युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए नागपुर रेफर किया गया है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। करीब एक किलोमीटर दूर पहुंचाए फिर कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। पानी कम था तो रस्सी के सहारे कुएं से बाहर आ गया। इसके बाद अपने खेत पर पहुंचा, जहां रखी कीटनाशक दवाई खा ली। अर्धबेहोशी की हालत में परिजन को जानकारी दी। आरोपी की मां और अन्य परिजन खेत पर पहुंचे। युवक को पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे भी नागपुर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुकड़ीखापा गांव में रहने वाली कोमल पिता विजय नारनवरे उम्र 20 वर्ष व गांव के विपुल पिता भास्कर तागड़े है। करीब तीन साल से एक दूसरे को जानते रहे, दोनों के बीच आपस में बातचीत होती रही। इस बीच कोमल भोपाल एक शो-रुम में ट्रेनिंग के लिए चली गई। भोपाल जाने के बाद कोमल ने विपुल से मोबाइल फोन पर बातचीत करना बंद दिया। इस बात से परेशान विपुल ने कई बार बात करने की कोशिश की लेकिन कोमल ने बात नहीं की। बीते दिन 30 सितम्बर को कोमल घर आई। कोमल के आने की खबर मिलते ही विपुल ने फिर बात करने फोन किया। फोन न उठाने पर आज सुबह दस बजे विपुल घर पहुंच गया। उस वक्त कोमल अकेली थी, कोमल कुछ समझ पाती इससे पहले विपुल ने चाकू निकालकर दनादन वार किए। हमले में युवती के सिर पर चारए दोनों हाथों पर चार और पैर पर गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने कोमल को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद नागपुर रेफर कर दिया। वहीं दूसरी ओर हमला करने के बाद भागे विपुल ने कुएं में छलांग दी। पानी कम होने के कारण रस्सी से बाहर आ गया। इसके बाद अपने खेत पहुंचकर कीटनाशक दवा पी ली। अर्धबेहोशी की हालत में परिजन को जानकारी दी। आरोपी की मां और अन्य परिजन खेत पर पहुंचे। युवक को पांढुर्णा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसे भी नागपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने युवती के बयान के आधार पर युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।