khabar abhi tak

बुलेट से आया युवक नदी में कूदा, मौत से पहले वीडियो बनाकर कहा, मैं जा रहा हूं सबकुछ छोड़कर...बाय-.बाय

 

सतना। सतना में एक युवक बुलेट बाइक से पुल पर पहुंचा। गाड़ी वहीं खड़ी करके उसमें छलांग लगा दी। युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। 3 घंटे चले रेस्क्यू के बाद उसके शव को बाहर निकाला। युवक का नदी में कूदने से पहले का एक वीडियो सामने आया हैए जिसमें वह कह रहा है कि मैं जा रहा हूं सबकुछ छोड़कर, न मुझे किसी चीज का टेंशन..बाय.बाय

                                 मामला शहर के माधवगढ़ में टमस नदी के पुल पर आज दोपहर का है। युवक की पहचान भरहुत नगर निवासी बृजेश गुप्ता के रूप में हुई। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। बृजेश गुप्ता दोपहर लगभग 1 बजे अपनी बुलेट बाइक से माधवगढ़ पुल पर पहुंचे। कुछ देर बाद उन्होंने अचानक पुल से नीचे नदी में कूद कर जान दे दी। घटना को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। एसडीआरएफ के गोताखोरों ने टमस नदी में कई घंटों तक सघन तलाशी अभियान चलाया। आखिरकार दोपहर 3 बजे टीम ने युवक का शव नदी से बरामद कर लिया। शव मिलने के बाद मृतक के परिवार को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार युवक के इस कदम के पीछे पारिवारिक या मानसिक तनाव एक संभावित कारण हो सकता है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak