khabar abhi tak

सोगरिया-दानापुर-सोगरिया व्हाया सागर, दमोह के मध्य चलने वाली स्पेशल ट्रेन की अवधि बढ़ाई

 
जबलपुर.
रेल प्रशासन त्यौहारों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु सदैव प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल ने त्योहारी सीजन के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने एवं यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही सोगरिया-दानापुर-सोगरिया के मध्य दो-दो ट्रिप स्पेशल फेयर पर स्पेशल ट्रेन को बढ़ाने का निर्णय लिया है। 

यह गाड़ी पश्चिम मध्य रेल के सोगारिया से प्रस्थान कर बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, अशोक नगर, सागर, दमोह, कटनी, मैहर एवं सतना स्टेशनों से होकर गन्तव्य को जा रही है। बढ़ी हुई अवधि का रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इन स्पेशल ट्रेनों की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। स्पेशल ट्रेन की पश्चिम मध्य रेल के स्टेशनों की विस्तृत जानकारी निम्न है।

 स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 09817 सोगारिया से दानापुर स्पेशल ट्रेन दिनाँक 23 एवं 30 अक्टूबर 2025 को प्रत्येक गुरुवार प्रारंभिक स्टेशन सोगारिया से रात्रि 23:10 बजे प्रस्थान कर, बारां 23:53 बजे, पहुंचकर अगले दिन सालपुरा मध्यरात्रि 00:28 बजे, छबड़ा गुगोर 00:48 बजे, रूठियाई 01:50 बजे, गुना 02:20 बजे, अशोक नगर 03:05 बजे, सागर 05:35 बजे, दमोह 06:45 बजे, कटनी 08:00 बजे, मैहर 09:40 बजे, सतना 11:00 बजे पहुँचकर और शुक्रवार को रात्रि 23:45 बजे दानापुर स्टेशन पहुँचेगी। 

  इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09818 दानापुर से सोगारिया स्पेशल ट्रेन दिनाँक 25 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर 2025 को प्रत्येक शनिवार प्रारंभिक स्टेशन दानापुर से मध्यरात्रि 01:15 बजे प्रस्थान कर प्रयागराज छिवकी सुबह 08:35 बजे, सतना दोपहर 12:55 बजे, मैहर 13:25 बजे, कटनी 14:30 बजे, दमोह 16:20 बजे, सागर 17:30 बजे, अशोक नगर रात 19:38 बजे, गुना 20:55 बजे, रूठियाई 21:48 बजे, छबड़ा गुगोर 22:18 बजे, सालपुरा 22:33 बजे, बारां 23:13 बजे पहुंचकर और रविवार को मध्यरात्रि 01:10 बजे सोगारिया स्टेशन पहुँचेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak