khabar abhi tak

पुलिस का हार्टफुलनेस ध्यान सत्र का समापन


जबलपुर।
6वीं वाहिनी में बुधवार को तीन दिवसीय हार्टफ़ुलनेस ध्यान सत्र का समापन किया गया। सेनानी 6वीं वाहिनी सिद्धार्थ चौधरी के निर्देशन में 27 अक्टूबर 2025 से 29 अक्टूबर तक चल रहे तीन दिवसीय हार्टफ़ुलनेस ध्यान सत्र का वाहिनी के लर्निंग सेंटर में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। यह विशेष सत्र वाहिनी इकाई अस्पताल के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों एवं मिनिस्टीरियल स्टाफ के लिए आयोजित किया गया था। इस ध्यान सत्र का मुख्य उद्देश्य कर्मियों में मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना था। हार्टफ़ुलनेस प्रशिक्षक संजीव ताम्रकार एवं सुरेंद्र विश्वकर्मा ने प्रार्थना एवं ध्यान सत्र का अभ्यास कराया। निरीक्षक मुख्य समवाय विक्रम सिंह द्वारा वाहिनी की सुमन सिंह को हार्टफ़ुलनेस की पुस्तक भेंट कर सभी उपस्थितजनों को ध्यान साधना से जुड़ने एवं नियमित अभ्यास हेतु प्रेरित किया गया। सत्र में अंजना पाठक, रमेश बाबू, ग्रेसी गर्ग उपस्थित थीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak