khabar abhi tak

श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नदी में गिरी, दो बच्चों की मौत,देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा, एक बच्चा लापता

 

उज्जैन। उज्जैन में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली रेलिंग तोड़कर चंबल नदी में गिर गई। 12 लोग पानी में डूब गए। इनमें से 11 लोगों को बचा लिया गया। वहीं एक बच्चा लापता है। चार बच्चों को गौतमपुरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान दो बच्चों की मौत हो गई।                                                                                                   
                                 हादसा इंगोरिया के पास देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुआ। मृतकों में पृथ्वी राज उम्र 16 वर्ष व वंश 8 वर्ष शामिल हैं। वहीं अमिश 10वर्ष व अंश 6 वर्ष को इंदौर रेफर किया गया। खबर है कि 12 साल के बच्चे ने ट्रैक्टर में लगी चाबी घुमा दी। जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में गिर गया। पुलिस और एसडीईआरएफ की टीमें स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान में जुटी हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली को क्रेन की मदद से नदी से निकाल लिया गया है। वहीं एक बच्चे शुभम की तलाश की जा रही है। खबर मिलते ही स्थानीय विधायक, डाक्टर, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak