khabar abhi tak

महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने शस्त्र पूजन, शामिल हुए केबिनेट मंत्री राकेश सिंह


जबलपुर।
दशहरा पर्व पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने गुरूवार को महाराणा प्रताप की प्रतिमा के सामने शस्त्र पूजन किया। इस पूजन में केबिनेट मंत्री, महापौर, विधायक सहित अन्य लोग शामिल हुए। 

क्षत्रिय महासभा के मुताबिक शस्त्रों के पूजन के साथ ही एकता का परिचय दिया गया है। यह पूजन नगर निगम के सामने महाराणा प्रताप परिसर में किया गया है। पूजन में राकेश सिंह मंत्री लोक निर्माण विभाग, जगत बहादुर सिंह अन्नू महापौर, डॉ अभिलाष पांडे विधायक, शैलेन्द्र सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अजीत समदड़िया, अखिलेश जैन, रिंकु विज अध्यक्ष नगर निगम, संदीप जैन, विनय सक्सेना, सतेंद्र जैन, चमन श्रीवास्तव, लेखराज सिंह ने पूर्ण वैदिक रीति रिवाज के साथ मंत्रोचारण सहित किया गया।’

इस दौरान अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के दिलीप सिंह, प्रवेंद्र चौहान, श्री प्रकाश सिंह, पुष्पराज सिंह चौहान, सौरभ सिंह, पीयूष सिंह, गौरव सिंह, अनिल सिंह, विनोद सिसोदिया, हरीश ठाकुर, राजमणि सिंह, रक्षित सिंह, श्रवण सिंह, रंजीत सिंह, विशाल सोलंकी, संजू ठाकुर, रंजीत परिहार, विक्रम सिंह सोनू, मुकेश सिंह, विवेक सिंह, आदित्य सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, अर्पित सिंह, प्रसन्न सिंह, प्रांजुल सिंह, अध्यांश सिंह सहित महिला क्षत्राणियों में मधुबाला राजपूत, तन्नू सिंह, मोनिका पुष्पेंद्र सिंह, सीमा सिंह जुग्गी, प्रेम सिंह, सीमा सिंह चौहान, आराधना चौहान, मालती सिंह, शैफाली सिंह, अनुमित सिंह, मधु सिंह उपस्थित रहीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak