khabar abhi tak

ससुराल आए दामाद की नाला में मिली लाश, शरीर पर चोट के निशान, मामला संदिग्ध

 

नरसिंहपुर। एमपी के नरसिंहपुर के गाडरवारा स्थित बोदरी गांव अपने ससुराल आए युवक शिबू कहार की लाश नाला में मिलने से सनसनी फैल गई। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। 

                               पुलिस अधिकारियों के अनुसार करेली निवासी शिबू कहार कुछ दिन पहले अपने ससुराल बोदरी गांव आया था। शराब पीने का आदी शिबू अक्सर घर से चला जाता तो देर रात तक नहीं आता था। बीती देर रात तक भी वह घर नहीं आया, परिजनों ने अपने स्तर पर तलाश की लेकिन शिबू का कहीं पता नहीं चल सका। आज शिबू की लाश गांव में एक नाला में मिली। शिबू की लाश मिलने की खबर पाते ही परिजन पहुंच गए, जिनकी सूचना पर आई पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का है कि शिबू के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है, जिससे ऐसा प्रतीत होता है कि उसके साथ मारपीट की गई है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अभी उन लोगों के बारे में पता लगा रही है जिनके पास शिबू कहार का उठना-बैठना था। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak