khabar abhi tak

रहस्यमय ढंग से डॉक्टर की तिजारी से जेवर गायब, सिर्फ चोरी हुआ सोना !


जबलपुर।
कछपुरा में रहने वाले एक डॉक्टर के घर की तिजारी से रहस्यमय ढंग से जेवर गायब हो गए। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि जेवर एक हफ्ते पहले देखे थे, लेकिन दीवाली के पहले देखने पर वे नहीं मिले। पुलिस मामले में यह पतासाजी कर रही है कि आखिर घर के सेफ में रखे ये जेवर गायब कैसे हो गए हैं।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि लार्डगंज निवासी दीपक बघेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह केयर मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में डॉक्टर है। 14 अक्टूबर को उसकी पत्नी ने अपना जेवर आखिरी बार देखा था। 21 अक्टूबर को घर के अंदर गोदरेज आलमारी के लॉकर मंे जेबर देखे, जो नहीं थे। जेवरों में सोने का 1 मंगलसूत्र, 1 लम्बा मंगलसूत्र, 5 अंगूठी, 1 चैन, 1 बेंदी, कोई अज्ञात चोर गोदरेज की आलमारी के लॉकर को चाबी से खोलकर जेवर चोरी कर ले गया है। लॉकर मंे चंादी के जेवर 3 जोड़ी पायल, तीन जोड़ी कड़ा, 1 हाय लॉकर से नहीं लेकर गया है। 

अस्पताल कर्मी के घर का ताला टूटा : सनातन चौक में रहने वाले अपोलों अस्पताल के कर्मचारी प्रवीण दोगने ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह 18 अक्टूबर को त्योहार मनाने के लिये अपने गांव चला गया था। मकान मालिक भी परिवार के साथ गुजरात चले गए थे। वह शुक्रवार को अपने गांव से वापस आया देखा कि मकान के निचले वाले हिस्से का ताला टूटा था। उसके भी घर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। कोई अज्ञात चोर मकान मालिक के घर से लेपटाप, नगदी रूपये, सोने चांदी के जेवर, शादी के व्यवहार में मिला पैसा चोरी कर ले गया। उसके सोने की 2 अंगूठी, 2 जोड़ी टाप्स, चंादी के 2 जोड़ी कड़े , 5 जोड़ी पायल, नगदी चोरी कर ले गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak