जबलपुर। सिविल लाइन में रेलवे स्टेशन के वेंडर के पास करने वाले उसके सहयोगी के साथ दो लोगों ने चाकूबाजी की और उसका अपहरण करके उसे डिलाइट के पास फेंककर भाग गए। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने वेंडर की हालत गंभीर बताई है।
सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि मेडिकल अस्पताल से शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि घमापुर निवासी आर्यन कुचबंधिया को भर्ती किया गया है। पुलिस अस्पताल पहुंची। आर्यन ने ने पुलिस को बताया कि वह रेल्वे स्टेशन में समीर बंेडर के पास प्लेटफार्म नम्बर 5 के कार्नर में काम करता है। चह अपने देास्त की गाड़ी से मोहल्ले के रंगा के साथ निकला था। रात लगभग 11 बजे रंगा के साथ पुल नम्बर 1 के बगल में रेल्वे स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 1 को जाने वाली रोड़ पर खड़ा था, तभी वासु और राजा पटैल अपने अन्य साथियों के साथ आकर पुराने विवाद को लेकर उससे बहस करने लगे। वासु एवं राजा ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया। मौके पर उसके साथी रंगा ने बचने की कोशिश की तो आरोपी उसे चाकू लेकर मारने दौडे। रंगा जान बचाने वहां से भाग गया। राजा एवं वासू अपनी मोटर सायकिल में उसे बैठाकर ले गये और डिलाइट स्थित मनमोहन होटल के पास चलती गाड़ी से फेंक कर भाग गये।
