khabar abhi tak

यूपी में लाइब्रेरी के अंदर भीषण धमाका, पढ़ाई कर रहे 2 लोगों के उड़े चिथड़े, 5 बच्चे घायल

फर्रुखाबाद. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सेंट्रल जेल चौराहे के पास स्थित द सन क्लासेस लाइब्रेरी के ग्राउंड फ्लोर पर हुए एक भीषण धमाके में दो लोगों के चिथड़े उड़ गए, जबकि लाइब्रेरी में पढ़ रहे करीब 5 बच्चे घायल हो गए हैं।

यह धमाका इतना जबरदस्त था कि मानव अंग विस्फोट स्थल से करीब 50 मीटर दूर तक जाकर गिरे। घटना में एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि दूसरे की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना कादरीगेट थाना क्षेत्र में आईटीआई मार्ग पर स्थित किसान कोल्ड स्टोरेज के पास हुई। 

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाडिय़ां, एंबुलेंस और कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। घायल बच्चों को तत्काल लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके को सील कर दिया है और धमाके के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak