जबलपुर। खमरिया बाजार में शुक्रवार को तीन-चार युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। यह वारदात यहीं तक सीमित नहीं रही, जब रांझी अस्पताल पहुंचे युवक की एम्बुलेंस में घुसकर चाकू चलाए। बीच-बचाव करने वाले युवक को भी नहीं छोड़ा। पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में मेडिकल भेजा और आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
खमरिया पुलिस ने बताया कि शक्रवार को मेडिकल अस्पताल की सूचना पर पहुंची। अस्पताल में भर्ती ईसाई मोहल्ला पिपरिया निवासी लखन गोटिया ने बताया कि 2 अक्टूबर को वह सुबह लगभग 4-30 बजे जैसे ही खमरिया बजार शुलभ काम्पलेक्स के सामने अस्पताल रोड पहुंचा। वहां पर अनमोल अहिरवार, अरूण वंशकार, उदय चौधरी तथा अन्य कुछ लड़के खड़े थे, जो उसे देखकर अकारण गालीगलौज करने लगे। अरूण एवं उदय उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट करने लगे। अनमोल अहिरवार ने जान से मारने की नीयत से चाकू पेट में मारा। उसने अपना बचाव किया तो चाकू दाहिने पैर की जांघ मे लगा। उसके साथियों को आता देख सभी आरोपी भाग गये।
पुलिस का कहना है कि लखन के साथियों ने एम्बुलेंस बुलवा ली थी। वह जैसे ही एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल रांझी पहुंचा। वहां पर फिर से अनमोल अहिरवार, अपने साथी तरूण पटैल, मोहित राजपूत, प्रिंस के साथ आकर एम्बुलेंस का गेट खोलकर जान से मारने की नियत से उस पर हमलाकर उसके हाथ पैर जांघ, कमर, चेहरे में चोटं पहुॅचा दी। उसके साथी राहुल ने बीच-बचाव किया तो आरोपी उस पर टूट पड़े और चारों ने डंडे, चाकू एवं हाथ मुक्कों से मारपीटकी।
