khabar abhi tak

पुलिस शहीद स्मृति दिवस : पुलिस जवानों की शहादत पर अर्पित किया पुष्पचक्र, देखें वीडियो



जबलपुर।
6 वीं प्रशिक्षण वाहिनी विस बल में 21 अक्टूबर मंगलवार को पुलिस शहीद स्मृति दिवस पर पुलिस कर्मियों की शहादत पर पुलिस के शीर्ष अफसरों ने पुष्पचक्र अर्पित किया। स्मृति दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन प्रमोद वर्मा के 6वीं वाहिनी पहुंचने पर जिला पुलिस बल, एसएएफ  तथा होमगार्ड के प्लाटूनों ने सलामी दी। श्री वर्मा ने पुलिस सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुये शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। 


वर्ष 2024-2025 में मध्यप्रदेश के शहीद हुये 11 पुलिस कर्मियों के उनके नाम के वाचन सहित देश भर में राष्ट्र की सेवा में अपने सर्वोच्च बलिदान से पुलिस बल का गौरव बढाते हुये शहीद हुए जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। शहीद जवानों में निरीक्षक जय पाठक, निरीक्षक रमेश कुमार धुर्वे, सहायक उप निरीक्षक रामचरण गौतम, सहायक उप निरीक्षक महेश कुमार कोरी, प्रधान आरक्षक संतोष कुशवाह, प्रधान आरक्षक प्रिंस गर्ग, प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंदे, प्रधान आरक्षक गोविंद पटेल, आरक्षक अनुज सिंह, आरक्षक सुंदर सिंह बघेल एवं आरक्षक अनिल यादव शामिल हैं।

इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय, जोनल पुलिस अधीक्षक पुलिस अधीक्षक आशीष खरे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak