मोतीनाले में बहकर आई ' सूरज ' की लाश, बड़ी मदार टेकरी के पुल पर फंसी, देखें वीडियो



जबलपुर।
मोतीनाला में मंगलवार रात एक लाश बहकर आई और मदारटेकरी के पुल के पास फंस गई। लाश को देखते ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त बाबाटोला निवासी सूरज चौधरी के रूप में की है।


हनुमानताल पुलिस ने बताया कि बुधवार की सुबह सूचना मिली कि अज्ञात लाश मदारटेकरी के बड़े नाले पुल के पास है। सूचना मिलने पर पुलिस के पहुंचने के साथ ही मृतक के परिजन पहुंच गए थे। पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला।


दुर्गा पंडाल में जाने निकला था सूरज

बाबाटोला में रहने वाले मृतक सूरज चौधरी के परिजनों का कहना था कि मंगलवार रात दुर्गा पंडाल में अनाउंसमेंट करने के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। 

पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। दुर्गा पंडाल सहित घर के आसपास के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हकीकत सामने आ सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post