निगमायुक्त ने किया जूलूस पूर्व निरीक्षण, दिए निर्देश
जबलपुर। शहर की सफाई व्यवस्था पर अलर्ट हुए नगर निगम के स्वच्छता टीम के साथ निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने जुलूस पूर्व गुरूवार को निरीक्षण किय। निगमायुक्त ने सफाई पर फोकस करते हुए विभिन्न क्षेत्रों की व्यवस्थाएं देखी और मौके पर लोगों से संवाद किया। लोगों की राय, सुझाव लिए।
निगमायुकत श्री अहिरवार ने गुरूवार सुबह 7 बजे शहर की सफाई व्यवस्था देखी। इन्होंने दशहरा चल समारोह एवं अन्य जुलूस मार्गों का निरीक्षण किया। निगमायुक्त ने सिविल लाइन, इन्द्रा मार्केट, घंटाघर, तैयबअली, नौदराब्रिज, तीनपत्ती चौक और आस-पास के क्षेत्रों के निरीक्षण के अलावा गढ़ा, गुलौआ क्षेत्रों का भी अधिकारियों के साथ दौरा किया। जुलूस मार्गो पर उत्तम साफ-सफाई रखने पर्याप्त विद्युत व्यवस्था करने के अलावा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे लगे कचरे के ढेर-ढेरियों को तत्काल उठवाने के निर्देश अधिकारियां को दिये और कहा कि सफाई कार्यो में कोताही न बरतें। निगमायुक्त ने जुलूस के साथ-साथ सफाई करने के लिए स्वच्छता टीम को लगाया है। मौके पर आम नागरिकों से भी चर्चा की और उनसे सुझाव भी लिये। इस दौरान अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, उपायुक्त संभव अयाची, स्वास्थ्य अधिकारी अंकिता बर्मन, संभागीय अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार रावत, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अनिल बारी, धर्मेन्द्र राज, पोला राव, अर्जुन यादव, संभागीय यंत्री वीरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य स्वच्छता निरीक्षक संतोष माहोर, संदीप पटैल, अभिषेक विश्वारी उपस्थित रहे।
