khabar abhi tak

7 लाख राज्य कर्मचारियों की डीए पर ' टकटकी ' ! दीवाली के पहले मुख्यमंत्री दे सकते हैं ' डीए तोहफा '


भोपाल।
मध्य प्रदेश सरकार दीपावली से पहले अपने साढ़े सात लाख कर्मचारियों का डीए बढ़ा सकती है। केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता तीन प्रतिशत बढ़ाकर 58% कर दिया है। कर्मचारियों को जुलाई से इसका लाभ दिया जाएगा यानी तीन माह का एरियर मिलेगा। फिलहाल महंगाई भत्ता (डीए) 55 प्रतिशत की दर से दिया जा रहा है। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते को 3% बढ़ाकर 58 फीसदी करने का फैसला किया है।

अब मध्य प्रदेश सरकार भी अपने कर्मचारियों के लिए यही काम कर सकती है। वित्त विभाग के अधिकारियों के अनुसार आम तौर पर पर केंद्र सरकार जब से महंगाई भत्ता और राहत में वृद्धि लागू करती है। प्रदेश में उसी तिथि से लाभ दिया जाता है।

प्रदेश कर्मचारियों को मिलेगा 55% डीए, पेंशनर्स के DR में भी जंप

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार केंद्र के फैसले के बाद राज्य सरकारें भी आमतौर पर इसका अनुसरण करती हैं। इसका फायदा राज्य कर्मचारियों को भी मिलेगा। उन्होंने बताया कि डीए वृद्धि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुरूप है। इसी को देश के प्रदेशों में भी इसे लागू किया जाएगा। प्रदेश कैबिनेट की बैठक में राज्य के अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए फैसला होगा।

डीए को 58% कर सकती है प्रदेश सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दीपावली को देखते हुए इसकी घोषणा पहले भी कर सकते हैं। अभी पेंशनरों को 53 प्रतिशत की दर से महंगाई राहत मिल रही है। मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से सातवें वेतनमान के तहत सरकारी कर्मचारियों को फरवरी 2024 से 50 प्रतिशत मंहगाई भत्ता दिया जा रहा था, जिसे एक जुलाई 2024 से 53 प्रतिशत और 1 जनवरी 2025 से 55 प्रतिशत का भुगतान कर दिया गया था। केंद्र सरकार की तरफ से महंगाई भत्ते को 3% बढ़ाने के बाद अब प्रदेश सरकार भी डीए को 58% कर सकती है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak