सिवनी हवालाकांड का फरार प्रधान आरक्षक भी गिरफ्तार, सवा करोड़ रुपए जब्त..!

 


जबलपुर/सिवनी। एमपी के सिवनी में हुए हवाला कांड में फरार प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान आरक्षक राजेश के पक ड़े जाने के बाद पकड़े गए आरोपियों की संख्या 11 हो गई है। वहीं पुलिस ने मामले में सवा करोड़ रुपए और जब्त किए है। इससे पहले पुलिस ने 1.45 करोड़ रुपए बरामद किए थे।                                                                                                                                                                                                                खबर है कि  एसआईटी ने हवालाकांड के मामले में फरार 11 वें आरोपी प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला को देर रात गिरफ्तार किया है।  प्रधान आरक्षक राजेश जंघेला को आज कोर्ट में पेश किया गया। जहां एसआईटी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड मांगेगी। इन पर डकैती, अपहरण व आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज है। गौरतलब है कि एसआईटी गिरफ्तार एसडीओपीए एसआई सहित अन्य पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ कर जांच आगे बढ़ा रही है। इस हवाला मामले में एसआईटी अब तक 2.70 करोड़ रुपए जब्त कर चुकी है। इसमें 1.45 करोड़ रुपए एसडीओपी पूजा पांडे व एसआई अर्पित भैरम से बरामद हुए थे। वहीं 1.25 करोड़ रुपए नागपुर के आकाश जैन और अमन गुरनानी से जब्त किए गए थे। इस मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस बर्बरता पर भी सवाल उठाए है बल्कि पुलिस पर न केवल बिना रिमांड व कोर्ट में पेश किए बंदी को कब्जे में रखने का आरोप लगा है। इसके अलावा हवाला की रकम को सट्टा बताने के लिए दबाव बनाने और मारपीट करने के गंभीर आरोप भी कोर्ट में पेश किए गए हैं। सिवनी पुलिस ने व्यापारी सोहनलाल परमार 38 वर्ष को अपनी गिरफ्त में लिया था। हाईकोर्ट ने सोहन लाल परमार की मेडिकल जांच व परिवार को सुरक्षा देने के भी आदेश देते हुए याचिका का निराकरण किया है। सुनवाई के दौरान सोहनलाल खुद कोर्ट में पेश हुए और अपनी आपबीती सुनाई। सोहनलाल की वकील प्रियंका दुबे ने कोर्ट को बताया कि पुलिस ने बिना किसी ठोस सबूत के सोहनलाल को गिरफ्तार  कर उसके साथ मारपीट की, जबकि वह स्वयं ही पुलिस को लूट की शिकायत करने वाला था। गौरतलब है कि इस मामले में 10 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हे 17 अक्टूबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया  है। सस्पेंड एसडीओपी पूजा पांडेय अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर कोर्ट पहुंचीं। पुलिस ने डकैती में इस्तेमाल की गई 3 गाडिय़ों को भी जब्त किया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post