khabar abhi tak

समग्र पोर्टल आज से पांच दिन के लिए बंद,एक भी काम नहीं होगा

 


जबलपुर।  समग्र आईडी पोर्टल के लगातार धीमे चलने की शिकायतों के बीच अब आज यानी शुक्रवार से पोर्टल को पांच दिनों के लिए बंद कर दिया गया है।  ऐसे में अब इस पोर्टल के जरिए किसी भी तरह के शासकीय दस्तावेज नहीं बन सकेंगे। दरअसल, अपडेशन कार्य के चलते पोर्टल को तीन अक्टूबर शाम सात बजे से पांच अक्टूबर शाम सात बजे तक बंद किया जाएगा। इससे पहले ही तकनीकी खामी आने के कारण पोर्टल का सर्वर ठप हो गया है। इस वजह से रोज सैकड़ों लोग समग्र आइडी, ई-केवाईसी व अन्य सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए परेशान हो रहे हैं।                                                                                                                                                               -नए सर्वर पर  शिफ्ट किया जाएगा

जबलपुर जिले में हर दिन दो सौ से अधिक समग्र आइडी के आवेदन निजी और लोकसेवा केंद्र में किए जाते हैं। जानकारी के अनुसार, समग्र पोर्टल और इसके अंतर्गत सभी सेवाओं को जल्द ही नए सर्वर इन्फ्रास्ट्रक्चर पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए पोर्टल को पांच दिन के लिए बंद करने का नोटिस भी जारी किया गया है।     

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak