khabar abhi tak

वैज्ञानिकों की टेंशन : शाकाहारी गिलहरी बनी खूंखार शिकारी, चूहों और पक्षियों को बना रहीं अपना भोजन

नई दिल्ली. पेड़ों पर फुदकते हुए फल और मेवे खाने वाली गिलहरी की छवि अब बदल रही है। अमेरिका के कैलिफोर्निया से एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां गिलहरियों ने अपनी खान-पान की आदतें बदलकर मांसाहार अपना लिया है। एक नई स्टडी में यह बात सामने आई है कि ये गिलहरियां अब चूहों और पक्षियों जैसे छोटे जानवरों का शिकार कर रही हैं। वैज्ञानिकों के लिए यह एक हैरान करने वाली खोज है, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर गिलहरियों में शिकार करने का यह व्यवहार पहले कभी नहीं देखा गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, इस अजीब बदलाव के पीछे सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन और भोजन की कमी को माना जा रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि अपने प्राकृतिक भोजन की कमी के कारण गिलहरियों को जिंदा रहने के लिए शिकार का रास्ता अपनाना पड़ रहा है।

हालांकि, तकनीकी रूप से गिलहरियों को सर्वाहारी माना जाता है, जो पौधे और मांस दोनों खा सकती हैं। लेकिन उनका मुख्य भोजन हमेशा से फल, बीज और मेवे ही रहा है। उनका इस तरह सक्रिय रूप से छोटे जानवरों का शिकार करना एक बड़ा और चिंताजनक बदलाव है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak