khabar abhi tak

युवती की मौत से गुस्साए लोगों ने किया थाना का घेराव, प्रदर्शन, युवक पर प्रताडऩा का आरोप, लव-जिहाद का मामला दर्ज

 

खंडवा। एमपी के खंडवा स्थित हरसूद ने नेहा नामक युवती द्वारा जहरीली वस्तु का सेवन कर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत गुस्साए  परिजनों सहित समाज के लोगों ने थाना का घेराव कर प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने मुस्लिम युवक अरवाज द्वारा प्रताडि़त किए जाने से आत्महत्या की है। देर रात तक चले प्रदर्शन के बाद पुलिस ने युवक पर लव जिहाद का प्रकरण दर्ज कर लिया है। 
                           बताया गया है कि छनेरा के फोकटपुरा में रहने वाली नेहा पिता मुकेश सावनेर ने उम्र 18 वर्ष देर शाम जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। नेहा की हालत बिगड़ते देख परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर नेहा की उपचार के दौरान मौत हो गई। नेहा की मौत से गुस्साए परिजनों ने समाज के लोगों को एकजुट किया और अस्पताल से शव लेकर थाना पहुंच गए। जहां पर थाने का घेराव कर प्रदर्शन शुरु कर दिया। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी बल सहित मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में रहने वाला अरबाज शाह नाम का शख्स उनकी बेटी पर शादी के लिए दबाव बनाते प्रताडि़त कर रहा था। यहां  तक कि नेहा के साथ मारपीट भी की थी। परिजनों को पता चला तो वे थाना में शिकायत करने जा रहे थे लेकिन उन्हे रास्ते में रोक लिया। इस बीच नेहा ने घर में जहरीली वस्तु का सेवन कर लिया। परिजन घर आए तो बेटी की हालत को देखकर स्तब्ध रह गए। पुलिस ने परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अरबाज शाह के खिलाफ धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम सहित एट्रोसिटी एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने संबंधी धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस की टीमें अरबाज की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak