khabar abhi tak

गोहलपुर में मिला देशी पटाखों का जखीरा


अवैध रूप से डम्प किए थे विस्पोटक, एक गिरफ्तार

जबलपुर। दीवाली पर मुनाफा कमाने की लालच में अवैध रूप से देशी पटाखों की डंपिंग की जा रही है। असुरक्षित ढंग से पटाखों के भंडारण से हादसे की आशंका बनी हुई है। ऐसी ही एक मामले का बुधवार रात गोहलपुर पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने अवैध रूप से देशी पटाखों का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गोहलपुर थाना प्रभारी रीतेश पांडे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि खेरमाई मंदिर के सामने गली में एक व्यक्ति अवैध रूप से पटाखा रखा हुआ है। पुलिस ने दबिश दी और पटाखा डम्प करने वाले नई बस्ती निवासी मानस पटैल को पकड़ा। पुलिस ने आरोपी के द्वारा डम्प किए गए दो कार्टून की तलाशी ली, जिसमें कई प्रकार के देशी पटाखे थे। आरोपी मानस के पास पटाखे विक्रय या भंडारण के कोई भी दस्तावेज नहीं थे। आरोपी का कहना था वह त्योहार पर पटाखे विक्रय करने के लिए रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पटाखों से भरे 2 बड़े कार्टून जब्त किए। पुलिस आरोपी से पटाखे संबंधी पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak