khabar abhi tak

रजिस्टर युग समाप्त : नगर निगम में ई-हाजिरी शुरु, मर्जी से आने वालों की शामत

 

80 फीसदी स्टाफ हुआ रजिस्टर्ड

जबलपुर। जबलपुर नगर निगम में रजिस्टर युग का समापन होता दिखाई दे रहा है। पिछले तीन दिनों में ई-अटेंडेंस की शुरुआत की गयी है और इसे तेजी से लागू किया जा रहा है, हालाकि अभी 20 प्रतिशत स्टाफ को हाजिरी के नए सिस्टम से जोड़ना बाकी है,लेकिन अधिकारियों का दावा है कि दीवाली से पहले उपस्थिति का नया सिस्टम पूरी तरह से लागू कर दिया जाएगा और जो इसे नहीं मानेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा ।  सोचने वाली बात ये कि जब लगभग हर विभाग में ई-अटेंडेंस का तंत्र सक्रिय हो रहा है तब नगर निगम में अभी भी कागजी  रजिस्टर में ही उपस्थिति दर्ज होती रही। बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये पहले क्यों नहीं हुआ,क्योंकि इसे करने में किसी तरह की कोई अड़चन नहीं थी।

-अभी क्या स्थिति

जबलपुर नगर निगम के कुल कर्मचारी-अधिकारी 7 हजार 37 हैं। जिनमें से 5 हजार 5 सौ की ई-अटेंडेंस  की व्यवस्था शुरु की जा चुकी है। हैरत की बात ये है कि सिर्फ तीन दिनों में ही इस संभव किया गया है। जो कर्मचारी अभी में रजिस्टर हुए हैं, वे इन छुट्टियों के बीतते ही नामजद कर लिए जाएंगे। लक्ष्य रखा गया है कि दीवाली के पहले ऑफिस और फील्ड दोनों ही तरह के स्टाफ को इस आधुनिक उपस्थिति सिस्टम से जोड़ लिया जाएगा। नगर निगम के कर्मचारियों की हाजिरी का ढर्रा किसी से छिपा नहीं है। कर्मचारी जब चाहे आते हैं और दस्तखत करते रहे हैं। कुछ एक अधिकारियों के बारे में मशहूर है कि वे जब आ जाएं तभी सही समय है। कुछ एक कर्मचारी नेताओं को भी आज तक कभी वक्त पर आने के लिए बाध्य नहीं किया जा सका। कई एक विभागों में ऐसी अंडर स्टैडिंग है कि सभी एकण्दूसरे के पाप छिपाते आए हैं। मुश्किल जनता की होती हैएजो दफ्तर के समय पर आती है,लेकिन अफसर-कर्मचारी टेबल पर नहीं होते और आम आदमी प्रताड़ित होता है। उम्मीद है कि ताजा सिस्टम लागू होगा और विरोध और दबावों का शिकार नहीं होगा।

-लापरवाही पर सीधे कार्रवाई होगी

निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हाजिरी के नए सिस्टम के साथ सपोर्ट न करने वालों पर सीधी कार्रवाई की जाए और प्रत्येक संभागीय कार्यालय और मुख्यालय में अमले को ई-अटेंडेंस को ऑपरेट करने प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। हालाकि, अभी त्यौहार की वजह से सख्ती नहीं बरती जा रही है,लेकिन अगले सप्ताह से शो कॉज नोटिस जारी किए जाएंगे।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak