khabar abhi tak

' जहरीले ' कफ सीरप कंपनी का मालिक गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया जाएगा छिंदवाड़ा


चेन्नई। ' 
जहरीले ' कफ सीरप से बच्चों की मौत के मामले में श्रीसन मेडिकल्स कंपनी के मालिक को बुधवार देर रात गिरपफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि ट्रांजिट रिमांड ली जा रही है, जिससे उसे छिंदवाड़ा लाया जाएगा। 

श्रीसन मेडिकल्स के मालिक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस उनसे कड़ी पूछताछ कर रही है। छिंदवाड़ा एसपी अजय पांडे ने बताया कि श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को गिरफ्तार कर लिया है। रंगनाथन को चेन्नई तमिलनाडु की एक अदालत में पेश किया जाएगा और ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के बाद छिंदवाड़ा लाया जाएगा। रंगनाथन की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष एसआईटी भी बनाई गई थी।

तामिलनाडु सरकार की लापरवाही

मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बच्चों की हत्याओं का ठीकरा तमिलनाडु सरकार पर फोड़ा था। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने काफी लापरवाही बरती है। कफ सिरप से मौत का पहला केस मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और बैतूल से सामने आया था, जहां पिछले दो हफ्ते में कई मासूमों की मौत हो गई थी। इसके बाद राजस्थान के कुछ जिलों से भी कफ सिरप पीने के बाद मौत की खबरें आई थीं।

ये है मामला

छिंदवाड़ा प्रशासन के मुताबिक कोल्ड्रिफ कफ सिरप पीने के बाद मासूमों को उल्टी, यूरिन में जलन और बुखार जैसे लक्षण दिखाई दिए। डॉक्टरों ने जांच की तो पता चला कि किडनी खराब हो गई है और काम करना बंद कर दिया है। मरने वाले बच्चों में सभी की उम्र 2 से लेकर 5 साल तक थी। हालत बिगड़ने पर कई बच्चों को नागपुर और भोपाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। मामले को बढ़ता देख देश के कई राज्यों में कफ सिरप को बैन कर दिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak