khabar abhi tak

26 अक्टूबर से दिल्ली एयरबस का आनंद उठा सकेंगे फ्लायर्स


जबलपुर।
वायुयान से दिल्ली जाने वाले फृलायर्स के लिए अब 26 अक्टूबर से इंडिगो एयरबस लांच कर रहा है। कंपनी यात्रियों के लिए प्रतिदिन दो फ्लाइट दे रही है। इससे यात्रियों की संख्या बढ़ेगी, साथ ही किराए में कमी आएगी। गौरतलब है कि मौजूदा हालात में इस मार्ग पर दो फ्लाइट थी, जिसमें एक वीकली थी।

एयरपोर्ट के जानकार कहते हैं कि एलायंस एयरलाइंस ने पहले इस मार्ग पर नियमित विमान सेवा शुरू की थी। विमानों की कमी के कारण सप्ताह में केवल रविवार और बुधवार को ही दिल्ली जाने के लिए एलायंस एयर की एक फ्लाइट है। दिल्ली से लौटने पर भी एक ही फ्लाइट थी। इससे कई बार यात्रियों की संख्या अधिक होने की वजह से उन्हें इसमें मौका नहीं मिल पाता था। वहीं, इसकी टिकट काफी एक्सपेंसिव हो जाती थी। 26 अक्टूबर से एलायंस एयर ने भी समय में परिवर्तन किया है। नए टाइम टेबल के अनुसार विमान सोमवार को दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा। वापसी में गुरुवार को दिल्ली से जबलपुर आएगा।

180 फ्लायर्स की क्षमता

दिल्ली-जबलपुर रूट पर इंडिगो एयरबस की फ्लायर क्षमता 180 है। जानकारी के अनुसार इस रूट पर इंडिगो को पर्याप्त फ्लायर्स मिल रहे थे। 

जबलपुर से उड़ान

दोपहर 02 और दोपहर 03.20 बजे

दिल्ली पहुंचने का समय

दोपहर 03.20 और दोपहर 04.55 बजे

दिल्ली से उड़ान

सुबह 11.55 और दोपहर 01.15 बजे

जबलपुर पहुंचेगा

दोपहर 01.30 और 02.50 बजे


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak