khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल के चिकित्सा विभाग ने ट्रेनों, स्टेशनों, कालोनियों में बच्चों को पिलाई पोलियो की दवा

 जबलपुर.  रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान-2025 अभियान  के तहत कमल कुमार तलरेजा मंडल रेल प्रबंधक  जबलपुर एवं मुख्य चिकित्सा निदेशक पमरे के रविवार 12 अक्टूबर को चिकित्सा विभाग की ओर से मंडल के सभी स्वास्थ्य केंद्रों, ट्रेनों, रेल परिसर में पोलियो की दवा पिलायी गयी.

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान.2025 अभियान के अंतर्गत डॉ संदीप कुमार चौहान, मंडल चिकित्सा अधिकारी, श्रीमति ललिता सहायक नर्सिग अधिकारी, मनोज कुमार गुप्ता, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी के नेतृत्व में देवेन्द्र कुमार, जिला विस्तार प्रशिक्षक, आरपी गुप्ता मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, राजेश ठाकरे, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संचालक द्वारा  जिला प्रशसन के  सहयोग से लगभग सैकड़ों बच्चों को पोलियो कि दवा पिलाई गयी। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak