khabar abhi tak

CM मोहन यादव ने 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर किए 1541 करोड़ रुपए, अगली किस्त में 1500 रुपए मिलेगें..!

 

श्योपुर। एमपी के सीएम मोहन यादव ने श्योपुर से एक करोड़ 27 लाख  के खातों में 1541 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए है। योजना की 29वीं किस्त के तहत लाड़ली बहनों को 1250 रुपए के हिसाब पैसे मिले हैं। वहीं सीएम श्री यादव ने घोषणा की है कि आने वाली किस्त 1500 रुपए की होगी।                                                                        
                            सीएम मोहन यादव ने आगे कहा कि बहनों के लिए सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कहती थी ये योजना बंद हो जाएगी। हम पैसे दे रहे हैं, कांग्रेस वालों आंखें हो तो देख लो। सीएम ने कहा कि चीता प्रोजेक्ट हर जगह फेल हुआ है, लेकिन श्योपुर में सफल रहा है। सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार में 32 मेडिकल कॉलेज बने हैं। सिर्फ एक साल में 8 मेडिकल कॉलेज खुले हैं। जल्द ही नर्सिंग व  पैरामेडिकल कॉलेज श्योपुर में बनाए जाएंगे। वहीं विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में जन-जागरण व  विकास की नई धारा शुरू हुई है। तोमर ने मुख्यमंत्री की सरलता की तारीफ करते हुए उन्हें जनता के करीब बताया।

रोड शो में सीएम यादव ने लहराई गदा-

इससे पहले सीएम ने रोड शो किया, इस दौरान नगरपालिका कार्यालय पर लोगों ने उन्हें गदा भेंट की। सीएम ने गदा लहराई। मुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। सीएम का हेलिकॉप्टर स्टेडियम ग्राउंड स्थित हेलीपैड पर उतरा। यहां विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला ने अगवानी की। मुख्य कार्यक्रम हजारेश्वर महादेव मेला ग्राउंड में आयोजित किया गया।



Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak